चम्बा :मंजूर पठान (TSN)-हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में पिछले 48 घंटे से लगातार भारी बर्फबारी हुई है.जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में दो से तीन फीट के आसपास ताजा हिमपात होने से जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है.
चंबा जिला के पहाड़ी इलाकों में सैकड़ो संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं.इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली भी पूरी तरह से ठप्प हो गई है क्योंकि कई ट्रांसफार्मर बंद होने से यह समस्या पैदा हुई है.पहाड़ी इलाकों में 2 से 3 फीट के आसपास हिमपात होने के चलते बिजली की तारें जगह जगह से टूट गई है.जिसके चलते ग्रामीण इलाकों में अंधेरा पसरा हुआ है. इसके साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में सड़कों में भी काफी परेशानी हो रही है क्योंकि भारी बर्फबारी के चलते कई संपर्क मार्ग बंद है,जिन्हें खोलने का प्रयास पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से किया जा रहा है.हालांकि लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग और बिजली विभाग से मांग की है कि उन्हें जल्द बहाल किया जाए ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
