नाहन : देवेंद्र कुमार ( TSN)- चंडीगढ़ -बद्दी रेलवे लाइन का काम शुरू करने के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जाता है ।उन्होंने कहा है कि क्षेत्र के लोगों की यह मांग कई वर्षों से चली आ रही थी, ऐसे में मांग पूरी कर प्रधानमंत्री ने एक बड़ी सौगात इस संसदीय क्षेत्र को दी है।
सांसद सुरेश कश्यप ने रेलवे लाइन का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया और कहा कि इस रेलवे लाइन के निर्माण पर करीब 1500 करोड़ से भी अधिक का बजट खर्च किया जाएगा ।सुरेश कश्यप ने कहा कि कई बार खुद उन्होंने इस रेलवे लाइन का मामला संसद में उठाया था और आखिरकार उनकी यह मांग अब पूरी होती नजर आ रही है । सांसद ने कहा कि रेलवे लाइन की निर्माण से औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटी वाला को आने वाले समय में बड़ा लाभ मिलेगा ।कई बड़े औद्योगिक घरानों व स्थानीय लोगों की लगातार यह मांग कई सालों से चली आ रही थी जिसे केंद्र की भाजपा सरकार ने पूरा किया है।
