राहुल चावला, धर्मशाला(TSN): एशियन गेम्स में भारत की महिला कबडडी टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया हैं। वहीं हिमाचल के लिए भी यह गर्व की बात है कि भारतीय महिला कबडडी टीम में प्रदेश की 5 महिलक खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला की दो खिलाडी पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर भी शामिल हैं। वहीं गुरुवार को गोल्ड मेडल जीतकर धर्मशाला लौटी प्रदेश की इन बेटियों का बैंडबाजों के साथ स्वागत किया गया।
इस दौरान शहर भर में खुशी का माहौल रहा। हर कोई गोल्ड जीतकर लौटी बेटियों की झलक पाने को ललायित नजर आया। इसके अलावा भारतीय कबड्डी टीम में शामिल प्रदेश की बेटियों में ऋतु नेगी ओर सुषमा शिलाई तो वहीं निधि बिलासपुर से ताल्लुक रखती हैं। इन बेटियों ने अनुकरणीय खेल कौशल और अदम्य भावना का प्रदर्शन करते हुए हिमाचल का ही नहीं अपितु पूरे देश का नाम विश्व भर में उंचा किया हैं
राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र साई धर्मशाला के प्रभारी राकेश जस्सल ने कहा कि हमें अपने खिलाडिय़ों एवं एथलीटों के शानदार प्रदर्शन पर गर्व है और केंद्र सरकार के निर्देशानुसार खेलों के ऐसे माहौल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्व हैं। जो प्रतिभा को पोषित करता है ओर प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता हैं।
गोल्ड के लिए काफी वर्ष तक मेहनत की : ज्योति ठाकुर
एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत कर लौटी राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला की प्रशिक्षु ज्योति ठाकुर ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं। इस दिन के लिए हमने बहुत वर्षों से काफी मेहनत की थी। इसका श्रेय साई स्टाफ, परिजनों को जाता है, जिनकी वजह से आज यह मुकाम हासिल हुआ हैं। जिस तरह हम देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आए हैं, इसी तरह हम बार-बार देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आएं बस इसी बात को ध्यान में रखते हुए आगे भी अपने बेहतर प्रदर्शन को जारी रखेंगी।
उन्होंने कहा कि 3-4 साल और खेलते हुए देश का नाम वह रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मेरा पहला इंटरनेशनल टूर था, खुशी है कि मैं देश के लिए खेलते हुए देश के लिए मेडल लेकर आई हूं।
बार-बार इंडिया के लिए गोल्ड लाना लक्ष्य : पुष्पा राणा
एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत कर लौटी राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला की प्रशिक्षु पुष्पा राणा ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि लगातार इंडिया टीम में हम शामिल हो और जैसा प्रदर्शन इस बार रहा है, उससे भी बेहतर प्रदर्शन हम आगामी वर्षों में करें और बार-बार इंडिया के लिए गोल्ड मेडल लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हमें बहुत मोटिवेट किया हैं। उनके कार्यकाल में खेलों में कई बदलाव आए हैं, सुविधाएं बढ़ी हैं। पीएम मोदी खिलाडिय़ों को लाभ मिलें, इस दिशा में भी काम भी कर रहे हैं। युवा खिलाड़ी मेहनत करते रहें। उन्होंने कहा कि हमारा देश न+शे के खिलाफ जंग लड़ रहा है, हमारा दायित्व बनता है कि हम न+शे से दूर रहकर देश हित में अपनी एनर्जी लगाएं।
