राहुल चावला,धर्मशाला(TSN): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में एक महीने पहले टांडा मेडिकल कॉलेज के निकटवर्ती क्षेत्र में पुलिस को मिले देसी क+ट्टे व नशी+ली दवाइयों के मामले में कांगड़ा पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। इस मामले को लेकर पुलिस ने 2 लोगों को हिरा+सत में लिया हैं। यह खुलासा एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने गुरुवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कही।
एसपी ने कहा कि दोनों लोग बिश्नो+ई गैं+ग से संबंधित हैं। पुलिस की ओर से हिरा+सत में लिए गए दोनों लोग गैंग+स्टर बताए जा रहे हैं। दोनों ही लोग पंजाब व अन्य जगहों पर हुई विभिन्न आप+राधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इसमें ह+त्या से लेकर न+शे के मामलों में भी दोनों शामिल रहे हैं। मामले में मुख्य आ+रोपी पंजाब का रहने वाला हैं।
एसपी कांगड़ा ने कहा कि पंजाब निवासी विनय भंडारी ने देसी क+ट्टे और नशी+ली दवाइयां ज्वालामुखी के उसके सहयोगी रोहित को दी थी। उन्होंने कहा की मुख्य आरोपी विनय भंडारी ने पंजाब में किसी व्यक्ति के ऊपर फाय+रिंग की थी जिसमें देसी क+ट्टा उसके हाथ में फ+टने के कारण विनय घा+यल हो गया। इस दौरान विनय ने अपना इलाज गढ़शंकर व अन्य कई जगहों पर करवाया। घाय+ल होने के चलते विनय भारी सामान उठाने में असमर्थ हो गया था जिसके चलते विनय ने देसी क+ट्टे व नशी+ली दवा+इयों की बोरी ज्वालामुखी के अपने सहयोगी रोहित को शाहपुर में दे दी थी।
आरो+पियों की ओर से उक्त सामान को जब ले जाया जा रहा था तो टांडा मेडिकल कॉलेज के पास पुलिस का नाका लगने के चलते बैग को साथ में लगी झाड़ियों में फैंक दिया ओर मौके से फरार हो गए। पुलिस की ओर से पकड़े गए दूसरे आरोपी का नाम रोहित है जोकि ज्वालामुखी का रहने वाला हैं। वह अमृतसर में अपने ससुराल में रहता था। रोहित जेल में पहले ही ह+त्या के मामले में सजा काट रहा है ओर पैरोल पर बाहर आया था। रोहित पर मा+दक पदार्थ नियम के संबंधित 7 और मामले भी चल रहे हैं।
एसपी ने कहा कि सारी घटना होने के बाद जब पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी तो पुलिस को इनपुट मिली कि एक व्यक्ति जोकि शाहपुर के एक होटल में ठहरा हुआ है ओर उसकी गतिविधियां ठीक नहीं हैं। इस पर पुलिस ने उस पर अपनी नजर रखी ओर उसकी गतिविधियां संदि+ग्ध लगी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के दौरान रोहित को पकड़ा।
एसपी ने कहा कि विनय और रोहित एक जेल में आपस में मिले थे, जहां पर इनकी दोस्ती हुई और इन्होंने साथ में कई वार+दातों में काम किया। पुलिस को मिली इस सफलता के चलते और भी मामले सुलझाने में मदद मिलेगी। बता दें कि कुछ दिन पहले टांडा मेडिकल कॉलेज के कुछ दूरी पर एक मंदिर के पास झाड़ियों में 3 देसी क+ट्टे, 40 राऊंड गो+लियां, 2 चा+कू व 5250 न+शे की गोलियां मिली थी।
