By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 260 करोड़ से बन रहे नाहन मेडिकल कॉलेज के भवन का अधर में लटका निर्माण कार्य, पढ़िए वजह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 260 करोड़ से बन रहे नाहन मेडिकल कॉलेज के भवन का अधर में लटका निर्माण कार्य, पढ़िए वजह
himachalpolitical

260 करोड़ से बन रहे नाहन मेडिकल कॉलेज के भवन का अधर में लटका निर्माण कार्य, पढ़िए वजह

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/11/24 at 10:03 AM
Share

नाहन/देवेन्द्र कुमार: करोड़ों की लागत से बन रही डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य 4 माह से अधर में लटका है। जिसके चलते निर्माण कार्य में देरी होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल का कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रथम चरण में मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण पर करीब 260 करोड़ रुपए की राशि खर्च हो रही है। निर्माणाधीन कार्य में जुटे कंपनी सीपीडब्ल्यूडी से अतिरिक्त पैसा देने की गुहार लगा रही है। जबकि सीपीडब्ल्यूडी ने कार्य पूरा करने को लेकर संबधित कंपनी को शो कॉज नोटिस जारी किया है। सीपीडब्ल्यूडी एवं निर्माण कार्य में लगी कंपनी के बीच चल रही खींचातान से नाहन मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का कार्य अधर में लटक गया है।

कंपनी ने निर्माणाधीन इमारत में लगे कामगारों को 4 माह से नहीं दिया वेतन

मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन के प्रधानाचार्य डॉ श्याम कौशिक ने बताया कि पिछले 4 माह से निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य अधर में लटका है। जिसको लेकर निर्माण कार्य कर रही कंपनी को शो कॉज नोटिस भी जारी हुआ है। बावजूद इसके अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। प्रथम चरण का निर्माण कार्य दिसंबर 2022 तक पूरा करना था, लेकिन अब निर्माण कार्य ठप होने के चलते कार्य पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है। जिसका सीधा असर मेडिकल कॉलेज के कार्यों पर पड़ रहा है। जितनी तेरी इमारत बनने में होगी उतनी ही समस्याएं मेडिकल कॉलेज अस्पताल को चलाने में आएंगी। सीपीडब्ल्यूडी द्वारा अभी तक करीब ₹35 करोड़ की राशि निर्माण कार्य में जुटी कंपनी को जारी की जा चुकी है। मगर उसके मुताबिक अभी तक कंपनी काम नहीं कर पाई है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि दिसंबर माह तक एकेडमीक ब्लॉक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया था जो पूरा नहीं हो पा रहा है।

TAGGED: Construction work, Nahan Medical College
admin November 24, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article IHM हमीरपुर के छात्रों ने चिंतपूर्णी मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान, जानिए क्यों
Next Article छोटा शिमला स्कूल में चिल्ड्रन सांइस कॉम्पिटिशन शुरू, प्रदेशभर से 485 स्कूली बच्चे ले रहे हिस्सा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?