शिमला/कमल भारद्वाज: राजधानी के छोटा शिमला स्कूल में आज से चिल्ड्रन सांइस कॉम्पिटिशन शुरु हो गया है। साल भर में सांइस स्ट्रीम में कुछ नया करने वाले छात्रों का चयन किया गया है। इससे पहले 8 सब डिवीजन में यह प्रतियोगिता कराई गई और सिलेक्ट छात्र इस कॉम्पिटिशन का हिस्सा बनें। इसमें प्रदेश भर से 485 स्कूली बच्चें भाग ले रहें हैं। स्कूली छात्रों के लिए हर साल यह कॉम्पिटिशन कराया जाता है। जिससे सांइस स्ट्रीम के चयनित छात्रों को हर लेवल में पास होने पर स्टेट और नेशनल लेवल कॉम्पिटिशन में जाने का मौका मिलेगा।

6 राउंड में होगा कॉम्पिटिशन
3 दिन के कॉम्पिटिशन में इस बार छात्रों के लिए 6 पडा़व रखें गए हैं। जिसमें सबसे पहले क्विज़ कॉम्पिटिशन पास करना होगा और इस प्रतियोगिता में 10 छात्र सिलेक्ट किए जाएंगे। उसके बाद मैथेमेटिकल ओल्मपियार्ड 09 सांइस एक्टिविटी कॉर्नर15, इनोवेटिव सांइस मॉडल 3,सांइस स्किट 08 और सांइस प्रोजेक्ट रिपोर्ट में 16 छात्रों का चयन किया जाएगा। चयनित छात्रों को स्टेट लेवल चिल्ड्रन साइंस कॉम्पिटिशन में जाने का मौका मिलेगा। जो कि IITमंडी में होनी है। एलिमेंटरी एजुकेशन डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर दीवान चंद ने जानकारी देते हुए कहा कि हर साल यह कॉम्पिटिशन कराया जाता है। जिसमें विजेता छात्रों को ट्राफी और मोमेंटम देकर नवाजा जाता है। कॉम्पिटिशन कराने का उद्देश्य छात्रों के भीतर छुपी कला को बाहर निकालना है। उन्होंने कहा कि छात्र साल भर में कितना सब्जेक्ट को समझ पाएं हैं, अपनी पढाई को कहां और किस तरह प्रयोग में ला सकते हैं कॉम्पिटिशन के जरिए पता चलता है।
