मंडी/परी शर्मा: हिमाचल प्रदेश में कार्यकर्ताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बल्ह में आयोजित हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा को छोड़ तीन लोग कांग्रेस मे शामिल हुए, जिनका हार पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के रियूर बूथ अध्यक्ष हेमंत शर्मा जो की कांग्रेस में शामिल हुए इन्होने भाजपा के विधायक इंद्र सिंह गांधी पर कई आरोप जड़े। हेमंत शर्मा में भाजपा के प्रति काफी निराशा देखने को मिली।
उन्होंने कहा कि वे पिछले 56 साल से भाजपा के लिए कार्य कर रहे थे, जब विधायक इंद्र सिंह गांधी रियूर में आए तो उनसे स्कूल को बनाने का आग्रह किया लेकिन जवाब में इंद्र सिंह गांधी ने उन्हें साइड में चुप बैठने के लिए कह दिया। हेमंत ने कहा कि अगर कार्यकर्ता खुश है तो विधायक भी खुश रहेगा, लेकिन अगर कार्यकर्ता के साथ अनदेखी होगी तो इसके परिणाम भी भुगतने पडेगें। कार्यकर्ता के पास एक वोट नही हजारों वोट होते है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का कोई मान सम्मान नहीं होता, वहीं चार लोगों और ठेकेदारों की बात चलती है।
पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने भाजपा के रियूर बूथ अध्यक्ष हेमंत शर्मा और दो अन्य लोगों के कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया और कहा कि इन्हे कांग्रेस पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा और यंहा निराशा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आपका सहयोग भी कांग्रेस पार्टी को मिले इसके लिए एक जुटता के साथ आगे बढ़ेगें। ये भी बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भाजपा के पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष और मेंबर कांग्रेस में शामिल होगें।
