हमीरपुर (अरविंदर): हमीरपुर जिले में भोटा के समीप सोमवार सुबह एक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां दो बसों की टक्कर में चालक सहित चार सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल भोटा में भर्ती करवाया गया है।
हमीरपुर डिपो की बस हरिद्वार से बस स्टैंड हमीरपुर आ रही थी, जबकि नालागढ़ डिपो की बस हमीरपुर से चंडीगढ़ जा रही थी। इस दौरान नारायण नगर भोटा में दोनों के बीच टक्कर हो गई। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के उप मंडलीय प्रबंधक हमीरपुर विवेक लखनपाल ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भोटा में दो बसों में टक्कर हुई है, जिसमें 6 लोग घायल हैं।
