मनमिन्दर अरोड़ा/कुल्लू: विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में बैठक कर सुरक्षा और कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने की। इसमें जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। गुरदेव शर्मा ने आदर्श आचार संहिता के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन तथा जिला में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय चुनाव आयोग तथा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सभी आदेशों तथा दिशा-निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें। कुल्लू जिला के सभी पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।
इस दौरान बरिष्ठ पुलिस अधिक्षक गुरदेव चंद शर्मा ने आदेश जारी किए कि विधानसभा चुनाव के विभिन्न पहलुओं से संबन्धित चुनाव आयोग तथा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सभी आदेशों तथा दिशा- निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें। सभी पुलिस कर्मचारियों को मतदान के समय अच्छा व्यवहार व आचरण करने के सख्त आदेश जारी किए। सभी यातायात नियमों का पालन करवाना सुनिश्चित करें और शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए हर समय तत्पर रहें। इस दौरान असमाजिक व अपराधिक प्रवृति के तत्वों पर नजर रखें तथा किसी भी गैर कानूनी कार्य व अवैध गतिविधि होने पर तुरन्त कानूनी कार्यवाही करने के आदेश जारी किए। सभी पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवार को 100% मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भी इस बैठक के दौरान दिशा-निर्देश दिए।
इस बैठक के दौरान बरिष्ठ पुलिस अधिक्षक गुरदेव चंद शर्मा ने पुलिस कर्मचारियों से मतदान के समय पुलिस को खाने व ठहने में आने वाली समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और आसवास्न दिया कि इन समस्याओं के बारे में उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाएगें और इन समस्याओं का हल अवश्य निकालेगें। बैठक के अन्त में बरिष्ठ पुलिस अधिक्षक गुरदेव चंद शर्मा ने सभी पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों को पेशेवर, गैर-पक्षपाती तथा नैतिक व्यवहार करने के भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मोहन रावत और उपपुलिस अधीक्षक राजेश भी शामिल रहे।
