बिलासपुर :सुभाष ठाकुर- एसीसी, अंबूजा सीमेंट उद्योग में ढुलाई भाड़े का मसला सुलझने के बाद अल्ट्राटेक सीमेंट उद्योग में ढुलाई भाड़े को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है।
अब अल्ट्राटेक कंपनी की ओर से एसीसी, अंबूजा सीमेंट उद्योग की तर्ज पर ही ढुलाई भाड़ा निर्धारित कर दिया है। लेकिन अल्ट्राटेक कंपनी के ट्रक ऑपरेटरों को यह नामंजूर है। कंपनी के एकतरफा निर्णय से ट्रक ऑपरेटरों में रोष है। वहीं, 27 फरवरी को अल्ट्राटेक कंपनी और ट्रक ऑपरेटरों के बीच बातचीत होगी। ज्वाईंट एक्शन कमेटी के मुख्य सलाहकार दौलत सिंह ठाकुर ने बताया कि कंपनी के साथ विभिन्न मसलों को लेकर सोमवार को चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि कंपनी को अभी हाल ही में हुई बैठक से अवगत करवाया गया है। वहीं अन्य मसलों पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि ऑपरेटरों को उम्मीद है कि कंपनी एक तरफा निर्णय नहीं लेगी।
