नाहन :देवेन्द्र कुमार – नाहन में आज संत निरंकारी फाउंडेशन द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान यहां फाउंडेशन से जुड़े वोलेंटियर्स ने प्राचीन बावड़ी की सफाई की जो पिछले लंबे समय से खस्ताहाल में थी।
निरंकारी सेवादल प्रमुख विकास अग्रवाल व सेवादार ने बताया कि संत निरंकारी फाउंडेशन द्वारा आज के दिन देशभर में 1100 से अधिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाए गए । फाउंडेशन द्वारा निर्णय लिया गया है कि फाउंडेशन से जुड़े वालंटियर नदी, नालों के अलावा अन्य पेयजल स्त्रोतों की सफाई करेंगे। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी फाउंडेशन का मकसद है कि आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाया जा सके और इसी के तहत फॉउन्डेशन ने प्रोजेक्ट अमृत को शुरू किया है । उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस कार्य में सहयोग की अपील की।
