संजु चौधरी, शिमला(TSN): कोरोना काल में विभिन्न विभागों में रखे आउटसोर्स कर्मियों ने सुक्खू सरकार से नौकरी से न निकालने की गारंटी मांगी हैं। कोरोना काल के दौरान काम पर रखे इन कर्मियों का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ाया गया था, लेकिन सरकार की ओर से अब इन्हें टर्मिनेशन ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं जिसके बाद नाराज कर्मी बुधवार को विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे हैं।
कोरोना वॉरियर्स यूनियन की अध्यक्ष अनिता शर्मा ने बताया कि कोविड वॉरियर्स ने जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 30 सितंबर तक सेवा विस्तार दिया लेकिन अब उन्हें टर्मिनेशन ऑर्डर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि वह इस नौकरी से ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। सरकार को उनके बारे में सोचना चाहिए। पहले भी मुख्यमंत्री को मांगपत्र दिया गया लेकिन उनकी नौकरी खतरें में हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से अगर उनसे बात कर लिखित में सेवा विस्तार नहीं दिया जाता हैं तो तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि करोना वॉरियर्स कोरोना में बेगानों की लाशों को भी कंधा दिया हैं और आज हमारी ही सुध सरकार नहीं ले रही हैं।
