बिलासपुर :सुभाष ठाकुर – जिला बिलासपुर के गोविंद सागर झील के किनारे बना बाबा नरसिंह जी मंदिर को जाने वाला रास्ता बरसात के कारण बंद हो गया है । बीच में नाला होने के कारण बड़े-बड़े पत्थर और मलवा सड़क पर गिरा है । इस कारण श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । जिस कारण सड़क पूरी तरह बंद हो चुकी है ।
मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, गाड़ी का रास्ता बिल्कुल खराब हो चुका है । गोविंद सागर झील के समीप बाबा नरसिंह देव का यह मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है और यहां पर काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा जी के दर्शनों के लिए आते हैं, लेकिन रास्ता बंद होने के चलते आजकल श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ।श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस रास्ते को तुरंत बहाल किया जाए ताकि श्रद्धालु एवं पर्यटक बाबा जी के दर्शन कर सके ।
