By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विपक्ष के आरोप पर पलटवार…पालमपुर की घटना से पूरे लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े करना गलत : नरेश चौहान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विपक्ष के आरोप पर पलटवार…पालमपुर की घटना से पूरे लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े करना गलत : नरेश चौहान
himachalpolitical

विपक्ष के आरोप पर पलटवार…पालमपुर की घटना से पूरे लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े करना गलत : नरेश चौहान

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/04/22 at 4:10 PM
Share

शिमला:कमल भारद्वाज(TSN)-बीते रोज हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में दिनदहाड़े एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से एक युवती पर ह*मला किया.इस हमले में युवति पूरी तरह से जख्मी हुई और उपचाराधिन है.ऐसे में इस मामले पर प्रदेश में राजनीति भी गरमा गई है.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरा और प्रदेश सरकार के कार्यकाल में प्रशासन व्यवस्था के चरमराने की बात कही.अब इसको लेकर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने इस पूरे प्रकरण को लॉ एंड ऑर्डर से जुड़ना गलत बताया है.इस दौरान प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के लिए नरेश चौहान ने भाजपा पर जुबानी ह*मला बोला.

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा का इस मामले के जरिए पुरी प्रशासन व्यवस्था पर सवाल उठाना ठीक नहीं है.उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण के बाद अगर प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई जाती तो इस तरह का सवाल उठाया जाना वाजिद था लेकिन प्रशासन तुरंत हरकत में आया और उचित कदम उठाए गए.उन्होंने कहा कि इस मामले को लॉ एंड ऑर्डर से जोड़ना ठीक नहीं है.नरेश चौहान ने कहा सरकार की पूरी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है और पीड़ित परिवार को हर सहायता दे रही है.मुख्यमंत्री भी आज पीड़ित परिवार से मिलने भी पहुंचे.मुख्यमंत्री ने कहा है कि जल्द से जल्द इस मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाए.

प्रदेश में सरकार गिराने के मॉडल का भाजपा को जनता को देना होगा जवाब

इस दौरान नरेश चौहान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है लेकिन सरकार के भी विपक्ष से कुछ प्रश्न है.उन्होंने कहा कि लगातार भाजपा के लोग सरकार के बैसाखी पर होने की बात कह रहे हैं.प्रदेश में 4 जून के बाद सरकार के गिर जाने की बात कर रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार को गिराने का भाजपा का यह मॉडल क्या लोकतांत्रिक है.उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता ने जयराम ठाकुर सरकार के मॉडल को नकारा और कांग्रेस को पूर्ण बहुमत की सत्ता सौंपी.विपक्ष में आने के बाद भजापा ने सरकार को गिराने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए. प्रदेश की जनता भाजपा के इस मॉडल को देख रही है और चुनाव में इसका जनता जवाब देगी. नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में OPS लागू करने की हिम्मत दिखाई अब भाजपा इस पर अपना रुख स्पष्ट करें कि क्या वह OPS के समर्थन में है या खिलाफ.इसके अलावा आपदा के समय जब प्रदेश का साथ देने की बात आई तो भाजपा के नेता वहां भी प्रदेश के साथ नजर नहीं आए.लिहाजा यह कुछ सवाल है जिसका जवाब भाजपा को जनता को देने होंगे.

TAGGED: Shimla Principal Media Advisor to Chief Minister Naresh Chauhan
Chandrika April 22, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस का भावनात्मक रिश्ता…जनता के हर मुद्दे को जानते है हम
Next Article राजेंद्र राणा ने CM पर लगाया सुजानपुर से भेदभाव करने का आरोप.. बोले अब चुनाव में आई याद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?