By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस का भावनात्मक रिश्ता…जनता के हर मुद्दे को जानते है हम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस का भावनात्मक रिश्ता…जनता के हर मुद्दे को जानते है हम
himachalpolitical

शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस का भावनात्मक रिश्ता…जनता के हर मुद्दे को जानते है हम

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/04/22 at 3:27 PM
Share

सोलन:योगेश शर्मा(TSN)-लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को सोलन में शिमला संसदीय सीट से प्रभारी कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, कार्यकारी अध्यक्ष व सीपीएस संजय अवस्थी और रामकुमार चौधरी के साथ शिमला लोकसभा सीट से प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने सयुंक्त रूप से एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान चुनाव प्रभारी केबिनेट मंत्री रोहित ठाकर ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है वहीं इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी कई तंज भी कसे उन्होंने कहा कि मोदी के नाम पर ही वोट मांगने का प्रयास भाजपा के प्रत्याशी कर रहे हैं।

शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस का भावनात्मक रिश्ता

रोहित ठाकुर ने कहा कि शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस का भावनात्मक रिश्ता रहा है यहां से प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल जैसे नेता और मुख्यमंत्री रहे है। वहीं इस सीट से केडी सुल्तानपुरी ने 6 बार बतौर सांसद सेवा की और आज उन्ही के बेटे को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

सुरेश कश्यप का बतौर सांसद कार्यकाल रहा निराशाजनक

रोहित ठाकुर ने कहा कि आज भाजपा के प्रत्याशी सुरेश कश्यप जो मैदान में है उनका कार्यकाल निराशाजनक रहा है ,बतौर प्रदेशाध्यक्ष वे 4 उपचुनाव हिमाचल में हारे उसके बाद बतौर सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र में 900 पंचायत में से 400 पंचायत तक वो पहुंच नही पाए।जो वादे जनता से किए गए थे वो पूरे नही हुए।

2022 के चुनावों की तरह लोकसभा और उपचुनाव में कांग्रेस की होगी जीत

वहीं उसके बाद साल 2022 में जो आम चुनाव हिमाचल में हुए उसमे भी प्रदेश की जनता ने कांग्रेस का साथ दिया और भाजपा के साम दाम दंड भेद के सभी प्रयासों को करारा जवाब दिया। रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ साथ 6 उपचुनाव के लिए तैयार है और कांग्रेस पार्टी जीत के चौके के साथ जीत का छक्का भी लगाने वाली है।

केंद्र की मोदी सरकार ने बेरोजगारी और महंगाई पर नही किया कोई कंट्रोल

उन्होंने कहा कि किस तरह का कार्यकाल केंद्र में भारतीय जनता पार्टी का रहा है चाहे वो अनइंप्लॉयमेंट को लेकर हो, अग्निवीर योजना को लेकर हो। आज भारतवर्ष का हर तीसरा नौजवान बेरोजगार घर बैठा में है, महंगाई बढ़ रही है।

केंद्र सरकार ने रोके सुक्खू सरकार के कदम

वहीं दूसरी तरह सुक्खू सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल मे कांग्रेस पार्टी को जनता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ 1 वर्ष में किस तरह से केंद्र की सरकार ने जो आर्थिक रूप से सरकार के कदम रोकने का प्रयास किया इन सब बातों का जवाब भी दिया जाएगा।

विरासत में मिले करोड़ो के कर्ज के बावजूद सरकार विकास कार्य करने को तैयार

उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए का कर्ज सरकार को विरासत में मिला बावजूद इसके सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन को लेकर कार्य किया और आपदा के समय में भी लोगों को राहत प्रदान करने का कार्य किया।आज सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम शुरू कर चुकी है,महिला सम्मान निधि दी जा रही है स्टार्ट अप योजना शुरू की गई है।

TAGGED: Solan Congress ministers Press conference
Chandrika April 22, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राजीव बिंदल ने CM पर लगाया आरोप..हार सामने देख बनाया जा रहा अराजकता का माहौल
Next Article विपक्ष के आरोप पर पलटवार…पालमपुर की घटना से पूरे लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े करना गलत : नरेश चौहान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

जुखाला कॉलेज में संकाय बहाली की मांग पर आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी धरना जारी रखने का ऐलान

Ago

हिमाचल सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए जारी किए 212 करोड़ रुपये, कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत

Ago

पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में सजा एलुमनी मिलन समारोह, पूर्व छात्रों को किया सम्मानित

Ago

अमरनाथ यात्रा सेवा के लिए नूरपुर से सेवादारों का जत्था पहलगाम रवाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?