Bilaspur, Subhash-40 डिग्री की झुलसाती गर्मी और तेज धूप भी बधियात गांव के ग्रामीणों के हौसले को नहीं तोड़ सकी। लगातार 13 दिनों से गांववाले धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे परियोजना से जुड़े कार्यों को जबरन शुरू किया जा रहा है, जबकि प्रशासन उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।धरने में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने भाग लिया.
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह आंदोलन उनके हक और अस्तित्व की लड़ाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
मंत्री ने RVNL को मुआवजे के निर्देश दिए
प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि यह विषय संवेदनशील है और इससे सहानुभूति के साथ निपटा जाना चाहिए। मंत्री ने रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने के लिए केंद्र सरकार से समन्वय करने को कहा है।
