नाहन/देवेन्द्र कुमार: जिला मुख्यालय नाहन के गुन्नू घाट चौक पर हिंदू संगठनों ने ज्ञानवापी मामले में याचिका स्वीकार करने पर लड्डू बांटे और आतिशबाजी चलाकर खुशी चलाकर खुशी जाहिर की। हिंदू जागरण मंच के प्रांत सचिव मानव शर्मा ने कहा कि आज न्यायालय ने हिंदू पक्ष की बात को मान कर याचिका स्वीकार की है जो कि हिंदू संगठनों के लिए खुशी की बात है।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इस लड़ाई में जीत हिंदू पक्ष की होगी। उन्होंने कहा कि न्यायालय के इस फैसले का हिंदू संगठन स्वागत करते हैं और यह उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो हिंदू संगठनों द्वारा किए जा रहे दावे को झूठा बता रहे थे। उन्होंने कहा कि आज सोमवार के दिन न्यायालय ने यह फैसला दिया है जो इस बात का संकेत करता है कि ज्ञानवापी हिंदुओं की है और इसके बाद मथुरा की बारी है।
