By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गिरीपार अनुसूचित जाति अधिकार संरक्षण समिति की महारैली, हजारों लोग हुए शामिल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > गिरीपार अनुसूचित जाति अधिकार संरक्षण समिति की महारैली, हजारों लोग हुए शामिल
himachal

गिरीपार अनुसूचित जाति अधिकार संरक्षण समिति की महारैली, हजारों लोग हुए शामिल

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/13 at 10:56 AM
Share

नाहन/देवेन्द्र कुमार: गिरिपार अनुसूचित जाति अधिकार संरक्षण समिति ने नेहरू मैदान राजगढ़ में एक महासभा व महारैली का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश भर के 12 संगठनों के अनुसूचित जाति के पदाधिकारी व लोग उपस्थित हुए। इस मौके पर भीम आर्मी एकता मिशन भारत के प्रदेश अध्यक्ष रवि दलित ने अपने संबोधन में स्थानीय विधायक रीना कश्यप, रेणुका के विधायक विनय कुमार व सांसद सुरेश कश्यप तथा पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप को अनुसूचित जाति के हितों की बात न करने के लिए उनका विरोध करने, उन्हें वोट न देने का लोगों से आवाहन किया।

उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत लोगों के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा और यदि ऐसा होता है तो सरकार की इंट से इंट बजाई जाएगी। उन्होंने माना कि उनका संगठन जातीय संगठन है। 70 वर्षो से हिमाचल प्रदेश में नीला झंडा उठाने वाला कोई नहीं था, लेकिन भीम आर्मी एकता मिशन भारत के गठन के एक वर्ष बाद पुरे प्रदेश को नीला नीला कर दिया गया है।

सरकार ने गलत रिपोर्ट देकर प्रभावशाली लोगों को जनजाति घोषित करने की साजिश की

रैली संबोधित करते हुए संगठन के एक सदस्य ने हाटीयो को काल्पनिक करार देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार व केद्र सरकार ने गलत रिपोर्ट देकर प्रभावशाली लोगों को जनजाति घोषित करने की साजिश की जा रही है। जिससे अनुसूचित जाति के लोगों को अनुसुचित जाति जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एट्रोसिटी एक्ट) व पंचायतों में आरक्षण के अधिकारों को वंचित किया जा रहा है इतना ही नही इस क्षेत्र के हाटी बन जाने से अन्य पिछडा वर्ग व अति निर्धन वर्ग को मिलने वाला आरक्षण भी समाप्त हो जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि यह जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र का ही नहीं बल्कि समूचे हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति के लोगों का मसला है।

राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को एसडीएम के माध्यम से दिया ज्ञापन

12 संगठनों के वक्ताओं के संबोधन के बाद नेहरू मैदान से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली गई और देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को एसडीएम राजगढ़ के माध्यम से ज्ञापन भेजा। खास बात यह रही कि इस महा रैली से भाजपा व कांग्रेस के संगठनात्मक नेताओ व पंचायत प्रतिनिधियो ने दूरी बनाये रखी ये सभी लोग इस महारैली मे नजर नही आए।

TAGGED: Giripar Scheduled Caste Rights Protection Committee, Leader, Nahan, Rally
admin September 13, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ज्ञानवापी मामले में न्यायालय ने स्वीकार की याचिका, हिंदू संगठनों ने जताई खुशी
Next Article ज्वाली विधानसभा से संजय गुलेरिया ने ठोकी ताल, सम्मेलन के जरिए किया शक्ति प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

शिमला में भाजपा की ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’, कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप

Ago

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?