सुंदर नगर /सीमा शर्मा – बीबीएमबी अस्पताल सुंदर नगर और पोलो लैब कलेक्शन सेंटर सुंदर नगर के संयुक्त तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। गुप्ता मेडिकल स्टोर एंड पोलो लैब जीरो चौक बीबीएमबी कॉलोनी सुंदर नगर के मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर लोगों के निशुल्क में टेस्ट किए गए। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को आजादी की अमृत महोत्सव की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो बदलाव आ रहे हैं और जो सुविधाएं अत्याधुनिक तरीके से लोगों को मुहैया करवाई जा रही हैं ।उसके बारे में रूबरू कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के निशुल्क जांच शिविर का आयोजन जनहित के लिए किया जाता रहेगा। उन्होंने बताया कि बीबीएमबी कलौनी जीरो चौक में लैब की कोई भी सुविधा नहीं थी। इसलिए आम जनता की सुविधा से गुप्ता मेडिकल स्टोर के सौजन्य से पोलो लैब कलेक्शन सेंटर स्थापित किया गया है। बताया कि अभी तक 100 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है।
गुप्ता मेडिकल स्टोर एंड पोलो लैब के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
Leave a comment
Leave a comment
