नालागढ़/ जगत सिंह – हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर यह आ रही है कि कांग्रेस के नालागढ़ विधायक लखविंदर राणा ने भाजपा ज्वाइन करने का मन बना लिया है। कांग्रेस की आपसी गुटबाजी से नाराज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक लखविंदर सिंह राणा पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। सूत्रों के मुताबिक लखविंदर राणा इस समय दिल्ली में हैं और कुछ ही देर में उनके भाजपा में जाने की औपचारिक घोषणा हो सकती है।बताया गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रम में राणा भाजपा की सदस्यता लेेंगे। राणा भाजपा के पुराने विरोधी रहे हैं, कई प्रयासों के बाद उन्होंने दस साल पहले भाजपा प्रत्याशी को विधानसभा चुनावों में शिकस्त दी थी। अब नए घर में उन्हें टिकट मिलेगा या नहीं यह देखने वाली बात होगी। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से राणा दो बार विधायक रहे चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को लगेगा एक और बड़ा झटका
Leave a comment
Leave a comment
