मंडी,धर्मवीर(TSN)-सुंदरनगर उपमंडल के तहत पड़ने वाली भौर पंचायत के हलेले गांव में गौशाला में बंधी गोवंश के की अमानवीय तरीके से की गई ह.त्या मांमले में धनोटू थाना की टीम ने 500 लोगों से पूछताछ की है।इसके अलावा तीन संदिग्ध व्यक्तियों के डीएनए सैंपल भी जांच के लिए आरएफएसएल मंडी जांच के लिए भेजें हैं।फिल्हाल पुलिस को अब डीएनए सैंपल का इंतजार है।साथ ही आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
फुटेज भी खंगाल रही पुलिस,7 सदस्यीय टीम कर रही जांच
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है।क्षेत्र में लगे लगभग 10 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी पुलिस टीम खंगाल रही है।उस दिन घटना स्थल के आस-पास एक्टिवेट मोबाइल और फोन डंप डाटा को भी उठाया गया है। मामले में पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच को अमल में लाई जा रही है और किसी भी पर संदेह होने पर उससे पूछताछ की जा रही है।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज,फिल्हाल डीएनए सैंपल का इंतजार
बता दें कि बीते 4 फरवरी को गांव हलेल में शिकायतकर्ता राम कृष्ण पुत्र चीमडू राम की गौशाला में बंधी उसकी गाय की निर्मम ह.त्या का मामला सामने आया था।जिसमें पुलिस थाना धनोटू में भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।घटना के दिन फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं और सैंपल जांच के लिए आगे भेजे हैैं। इस रिपोर्ट का भी पुलिस को इंतजार है।उधर,गोवंश के साथ किए गए इस अमानवीय कृत्य से जिला में हिंदू संगठन उग्र हो गए हैं और जल्द आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के साथ फांसी की सजा देने की मांग उठा रहे हैं।लेकिन घटना के 9 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में नाकामयाब रही है।
