नाहन : देवेंद्र कुमार -हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात व बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है । हिमाचल में आई इस आपदा से पूरी तरह जनजीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है । सीपीआईएम ने प्रधानमंत्री से इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है । ताकि प्रदेश में हुए नुकसान को लेकर राहत राशि उपलब्ध हो और हिमाचल एक बार फिर पटरी पर लौट सके।
मीडिया से बात हुए सीपीआईएम के जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भारी बरसात व बाढ़ से 8000 से अधिक का नुकसान सरकारी आंकड़ों के अनुसार आंका गया हैं। इस आपदा में 260 से अधिक लोगों ने अपनी जान गवाई है। उन्होंने बताया कि 1400 से अधिक मकान ध्वस्त हुए हैं, 8 हजार के करीब मकानों को नुकसान हुआ हैं । हिमाचल प्रदेश का मुख्य पर्यटन कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। संपर्क मार्ग नेशनल हाईवे ठप होकर रह गए हैं किसान बागवान अपने नकदी फसलें मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं जिसके चलते किसानों और भगवानों को करोडों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि आज डीसी सिरमौर सुमित खिमटा के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा जा गया है जिसमें प्रधानमंत्री से प्रदेश में आई इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की गई है।
