By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सीपीआईएम की राज्य कमेटी ने जनअभियान की रूपरेखा तय की
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सीपीआईएम की राज्य कमेटी ने जनअभियान की रूपरेखा तय की
himachal

सीपीआईएम की राज्य कमेटी ने जनअभियान की रूपरेखा तय की

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/02/18 at 6:38 PM
Share
शिमला, 18 फरवरी -:भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय शिमला में डॉ. ओंकार शाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय सचिवालय सदस्य विक्रम सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय परिस्थितियों पर पार्टी का दृष्टिकोण रखा। राज्य सचिव संजय चौहान ने प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में कॉमरेड राकेश सिंघा, डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, कुशाल भारद्वाज, डॉ. कुलदीप सिंह तंवर, प्रेम गौतम, विजेंद्र मेहरा और भूपेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
राज्य सचिव संजय चौहान ने जानकारी दी कि 24 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली में हिमाचल प्रदेश से एक हजार से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। रैली की तैयारी के लिए राज्य कमेटी ने 9 मार्च से 19 मार्च तक प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान विभिन्न जिलों में जत्थे, जनसभाएं और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे।अभियान की शुरुआत 9 मार्च को पांवटा साहिब से होगी और 19 मार्च को शिमला में समापन किया जाएगा। इस दौरान पांवटा साहिब, रोहड़ू, रामपुर, टापरी, आनी, कुल्लू, बालीचौकी, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, कांगड़ा के मंड क्षेत्र, खुंडियां, धर्मशाला, चंबा, सुजानपुर, ऊना, बिलासपुर, दाड़लाघाट, सोलन और शिमला सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक और श्रम नीतियों, प्रस्तावित विधेयकों तथा विभिन्न व्यापार समझौतों को लेकर चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि इन नीतियों का असर किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और छोटे व्यापारियों पर पड़ सकता है। राज्य कमेटी ने निर्णय लिया है कि इन मुद्दों पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी जाएगी।
TAGGED: Shimla CPIM's state committee
Chandrika February 18, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दीपक मट्टू के मेडिटेशन सांग ’’शिव ओम’’ को डीसी मंडी ने किया रिलिज.
Next Article नाहन मेडिकल कॉलेज और केंद्रीय सहायता पर भाजपा का सवाल, बैठक से वॉकआउट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?