संजु चौधरी,शिमला: कांग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव बनाए जाने के बाद सोमवार को कांगड़ा जिला के बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने सचिवालय पहुंच कर अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान काफी तादाद में लोग उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे और फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी। सचिवालय में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, काफी तादात में लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे।
किशोरी लाल ने इस जिम्मेवारी के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी ओर प्रियंका गांधी सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का आभार जताया। इसके साथ ही कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें दी गई उसे निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें कोई विभाग नहीं मिला है और जो भी विभाग मिलेगा उसमें जनता के हित के कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने इस बार कांग्रेस को सत्ता की कमान सौंपी है और एक आम परिवार से व्यक्ति मुख्यमंत्री बना हैं। प्रदेश की परिस्थितियों से वह भलीभांति परिचित हैं किस तरह से गांव और शहर के विकास करना हैं। इसके साथ ही बेरोजगारी को कैसे दूर करना है इस पर सरकार काम करेगी।
उन्होंने कांगड़ा को मंत्रिमंडल में कम प्रतिनिधि देने के सवाल पर कहा कि अभी सरकार ने एक मंत्री और दो सीपीएस दिए है अभी भी तीन मंत्री बनने है ऐसे में कांगड़ा के हित की बात को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वह कांगड़ा के हितों की पैरवी करते रहेंगे।
