कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा -जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पूरे शहर का कायाकल्प किया जाएगा। ढालपुर मैदान में जहां चारो और बैठने के लिए पत्थरों के बैंच का निर्माण किया जा रहा है। तो वहीं यहां पर बुजुर्गों के लिए भी विशेष व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। यह बात ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कही। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने सोमवार को बार एसोसिएशन कुल्लू के द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में भाग लिया। बार एसोसिएशन के सदस्यों के द्वारा सुंदर ठाकुर का स्वागत किया गया और एसोसिएशन की मांगों के बारे में अभी उन्हें अवगत करवाया गया।
वही, बार एसोसिएशन की मांग पर कॉमन रूम के लिए उन्हें 2 लाख रुपए की की राशि दी और सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि कुल्लू शहर के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष रूप से योजना तैयार की गई है। जिसके चलते शहर में जगह-जगह पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाएगा। तो वही ढालपुर मैदान में पर्यटन की दृष्टि से अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यहां पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पैराग्लाइडिंग शुरू कर दी गई है। जिससे यहां पर आप पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। साथ ही कुल्लू नगर परिषद के विभिन्न इलाकों में भी सौंदर्यीकरण के कार्य को अब तेज किया जाएगा। ताकि कुल्लू शहर आने पर लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके लिए जिला प्रशासन व नगर परिषद कुल्लू के द्वारा भी बैठक आयोजित की गई है।
