नालागढ़ : जगत सिंह – उपमंडल स्तरीय 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह नालागढ़ में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। पुराने सीसे छात्र स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त कर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने पुलिस, होमगार्ड की मार्चपास्ट की सलामी ली। जबकि इस बार मौसम के चलते किसी भी प्रकार का कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं किया गया।
मुख्यातिथि एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपने अस्तित्व में आने के बाद विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला का भी बड़ी तेजी के साथ विकास और विस्तार हुआ और बीबीएन प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के रूप में भी विख्यात हुआ है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों को याद करते हुए लोगों से उनकी सीखों को अपने जीवन में धारण करने का आह्वाहन किया।इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष अलका वर्मा एवं पार्षदों की ओर से शहर में भी तिरंगा झंडा लगाकर शहीदों की कुर्बानियों को याद किया गया । स्वतंत्रता दिवस पर पूरे शहर को सजाया गया और पूरा शहर जगमगा उठा।
