सोलन : योगेश शर्मा- मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने जिला सोलन के धैणी से गम्भरपुल बनोह सम्पर्क मार्ग पर बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय खरड़हट्टी वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता भी की।
संजय अवस्थी ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था में नशे से दूर रहने के लिए खेल एक अचूक बाण के रुप में काम करता है। इस अवसर पर संजय अवस्थी ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे नेहा, अन्जली शर्मा, रिद्धिमा, रितिका राघव, भावना पाल, लक्ष्य, दिव्यांश, हर्षित, काजल, दीपेश, दानिश, अदिति शर्मा, नितिन, प्रिया, प्रियंका, मनीष, शुभम, सिमरन, खुशबू, प्रज्ञा, शिवम, पलक, कोमल, हिमांशी को सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन द्वारा मुख्यातिथि को पौधा स्मृति चिन्ह् देने की शुरूआत का स्वागत किया।
स्कूल परिसर में छात्रों द्वारा निर्मित साईंस पार्क का किया निरीक्षण
संजय अवस्थी ने स्कूल परिसर में छात्रों द्वारा निर्मित साईंस पार्क का निरीक्षण और कार्य की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इस तरह के साईंस पार्क प्रत्येक स्कूल में निर्मित होने चाहिए ताकि बच्चों को विज्ञान से सम्बन्धित जानकारी मिल सके। नए स्कूल परिसर के निर्माण की मांग को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय खरड़घट्टी के विद्यार्थियों के लिए 3100 रुपये तथा स्कूल प्रबंधन समिति के लिए 11,000 रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने जन समस्याएं भी सुनी।
