By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: स्वास्थ्य देखभाल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए किया जाएगा 5जी तकनीक का उपयोग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > स्वास्थ्य देखभाल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए किया जाएगा 5जी तकनीक का उपयोग
healthhimachal

स्वास्थ्य देखभाल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए किया जाएगा 5जी तकनीक का उपयोग

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/02/22 at 10:12 PM
Share

सोलन : योगेश शर्मा- प्रदेश में लोगों को अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिसमें विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच और उपचार शामिल होंगे। आधुनिक तकनीक युक्त स्वास्थ्य देखभाल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 5जी तकनीक का उपयोग किया जाएगा। ये बात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता और रोज़गार एवं श्रम मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कसौली में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान कही।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कैंसर पीड़ितों के लिए माॅडल कैंसर केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे । जिनमें आईजीएमसी में माॅडल कैंसर केयर सेंटर भी शामिल है।डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि ज़िला सोलन प्रदेश के प्रगतिशील जिलों में शुमार है। ज़िले के बद्दी क्षेत्र में दवा उत्पादन का प्रमुख केंद्र है। यहां से निर्मित लगभग 35 प्रतिशत दवाइयां देश और विदेश में उपलब्ध करवाई जाती हैं। सोलन के धर्मपुर में विख्यात टीबी सेनिटोरियम वर्षों से रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रहा है। प्रदेश में मातृ एवं शिशु देखभाल के लिए 11 मातृ एवं शिशु संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं जिनमें पांच संस्थान खोले जा चुके हैं और छः संस्थानों का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि कसौली क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। इसके उपरांत, उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर का निरीक्षण भी किया और रोगियों को कुशल श्रम जाना। इस अवसर पर बी.एम.ओ धर्मपुर डाॅ. कविता शर्मा ने मंत्री जी को अस्पताल के खराब जनरेटर की समस्या से अवगत करवाया, जिसे डाॅ. शांडिल ने ठीक करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनी।

TAGGED: Solan health minister
Chandrika February 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ढालपुर में बोले बीजेपी नेता खुशाल ठाकुर, सांसद प्रतिभा का शिवधाम के लेकर बयान ठीक नही
Next Article CPS संजय अवस्थी ने धैणी से गम्भरपुल बनोह सम्पर्क मार्ग पर बस को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?