विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: मां चिंतपूर्णी के प्रति श्रद्धालु की गहरी आस्था और श्रद्धा का अलग ही नज़ारा शनिवार को देखने को मिला। पंजाब के मोगा से आया एक श्रद्धालु राजन दोनों घुटनों के बल रेंग कर ओर दोनों हाथों में ज्योति लेकर बस स्टैंड चिंतपूर्णी से मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा।
चिंतपूर्णी बाजार में जिसने भी यह नज़ारा देखा वह भक्त की आस्था को देखकर हैरान रह गया। जब राजन से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि उनके भाई पर कोई मुकदमा दर्ज था जोकि माता की कृपा से हल हो गया है। उन्होंने बताया कि वह माता के दरबार में भाई के केस को लेकर पहले मन्नत मांगने आए थे।अब उनकी मन्नत पूरी होने पर उन्होंने माता रानी से किया हुआ संकल्प पूरा किया है।
