बिलासपुर: हिमाचल के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां अपनी पत्नी के साथ भाखड़ा डैम की नदी में प्रसाद चढ़ाने गए युवक का पैर फिसला और वह गहरे पानी में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मोहल्ला टांडा हुरमत नगर निवासी सतीश कुमार राठौर (30) पुत्र श्यामलाल राठौर खेती किसानी का काम करते थे।
परिजनों के अनुसार शनिवार की शाम करीब 3:00 बजे सतीश अपनी पत्नी ममता उर्फ लक्ष्मी के साथ प्रसाद चढ़ाने के लिए भाखड़ा डैम की नदी पर गए थे। जहां यह हादसा हो गया। पति के पानी में गिरते ही महिला ने शोर मचाया। लोगों ने आनन-फानन में कूदकर सतीश को गंभीर अवस्था में पानी से बाहर निकाला। परिजन पुलिस की मदद से गंभीर हालत में सतीश को नगर के एक चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।
