By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना के रामपुर ओर टकारला में खुले फसल खरीद केंद्र,किसानों को मिली सुविधा, समय और पैसे दोनों की हो रही बचत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना के रामपुर ओर टकारला में खुले फसल खरीद केंद्र,किसानों को मिली सुविधा, समय और पैसे दोनों की हो रही बचत
himachalNews

ऊना के रामपुर ओर टकारला में खुले फसल खरीद केंद्र,किसानों को मिली सुविधा, समय और पैसे दोनों की हो रही बचत

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/05/07 at 12:25 AM
Share
राकेश,ऊना:  जिला ऊना में गेहूं की फसल की कटाई का कार्य तेज़ी से चल रहा हैं। किसान दिन-रात अपनी फसल की कटाई में जुटे हुए हैं। वहीं सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार गेहूं खरीद केंद्रों पर फसल की खरीद भी शुरू कर दी गई हैं। गेहूं की खरीद कर रही सरकार का प्रयास है कि गेहूं बेचते समय किसानों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पडे़। इसके लिए सरकार की ओर से किसानों से गेहूं की खरीद के लिए आनलाईन सुविधा उपलब्ध करवाई है जिसके माध्यम से किसान http://hpappp.nic.in आनलाईन पाॅर्टल पर अपना पंजीकरण करवाकर  टोकन की बुकिंग के समय जारी किए गए टोकन तिथि के दिन ही अपनी फसल बेच रहे हैं।
बिक्री की गई फसल की राशि सरकार सीधे तौर पर 24 से 48 घंटों के भीतर किसानों के खाते में भेज रही हैं। जिला के दो स्थानों रामपुर और टकारला में गेहूं खरीद केंद्र खुलने से किसानों को अपनी तैयार फसलों को बिक्री के लिए अब पड़ोसी राज्यों का रूख नहीं करना पड़ रहा और साथ ही किसानों को बिचैलियों से राहत मिली हैं। किसान इन केंद्रों में प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम समर्थन 2,125 रूपए प्रति क्विंटल की दर से अपनी फसल को आसानी से बेच रहे हैं।
रामपुर में 2 करोड़ रूपये की धन राशि व्यय करके 500 मिट्रिक टन गेहूं भंडारण वाला ओर टकाराला में भी लगभग 3.50 करोड़ रूपए की लागत से गेहूं खरीद केंद्र खोला गया हैं। पिछले लगभग 3 वर्षों से किसानों को इन गेहूं खरीद केंद्रों पर अपनी फसल बेचने की सुविधा मिल रही हैं। गेहूं खरीद केंद्रों पर अब तक 500 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी हैं। इन केंद्रों में जून माह के अंत तक फसल खरीद का कार्य चलेगा। भूपिंदर सिंह ने बताया कि किसानों को अपनी गेहूं बेचने की राशि का भुगतान 24 से 48 घंटे के भीतर सीधे उनके खाते में ट्रांसफर हो जाती हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि खरीद केंद्रों पर गेहूं को सुखाकर लाएं। गेहूं में नमी 12 प्रतिशत से कम होनी चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से आवाह्न किया है कि जिला में खोले गए गेहूं खरीद केंद्रों का लाभ उठाएं।
वहीं किसानों की माने तो गेहूं का बीज सरकार से उपदान पर मिलता हैं। गेहूं खरीद केंद्र खुलने से किसानों को काफी लाभ हुआ हैं। उन्हें पहले अपनी फसल की बिक्री के लिए पंजाब जाना पड़ता था या बचौलियों के माध्यम से काफी कम दरों पर अपनी फसल को बेचना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी नुकसान होता था। खरीद केंद्र खुलने से उनकी फसल के अच्छे दाम भी मिल रहे और बेची गई फसल की राशि सीधे तौर पर खाते में जा रही हैं। फसल बेचने के लिए नियमों में और ज्यादा सरलीकरण होना चाहिए। इन खरीद केंद्रों पर वह गेहूं की फसल के साथ-साथ धान की फसल को भी विक्रय कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में गेहूं खरीद केंद्र खुलने से स्थानीय किसानों का काफी सुविधा मिली हैं।
TAGGED: centers, crop, Facilities, farmers, procurement, Rampur, Takrala, una
admin May 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नगर निगम शिमला के सभी कार्यों को गति देने का किया जाएगा प्रयास: विक्रमादित्य सिंह
Next Article बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए हो रहा काम, हर माह की जा रही ग्रोथ मॉनिटरिंग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?