By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 24 से 26 जून तक सजेगा जिला स्तरीय पिपलू मेला, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक विवेक शर्मा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 24 से 26 जून तक सजेगा जिला स्तरीय पिपलू मेला, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक विवेक शर्मा
himachalNews

24 से 26 जून तक सजेगा जिला स्तरीय पिपलू मेला, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक विवेक शर्मा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/06/06 at 6:46 PM
Share

ऊना,राकेश -:उपमंडल बंगाणा में आयोजित होने वाला ऐतिहासिक जिला स्तरीय पिपलू मेला इस वर्ष 24 से 26 जून तक धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों, मेला समिति के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।बैठक में मेले से जुड़ी व्यवस्थाओं, विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों और आवश्यक प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि 24 जून को पारंपरिक फेरी एवं झंडा रस्म के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की धार्मिक आस्था और लोक परंपराओं के अनुरूप विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और लोगों की भागीदारी को देखते हुए प्रशासन को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि पिपलू मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है तथा इसके सफल आयोजन में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखेगी लोक संस्कृति की झलक

मेले के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं को इस बार विशेष रूप से आकर्षक बनाया जाएगा। तीनों दिनों में हिमाचली लोक कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया जाएगा।मेले का एक दिन स्कूली विद्यार्थियों के नाम रहेगा, जिसमें छात्र-छात्राएं लोकनृत्य, समूहगान, भाषण, नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को मिलेगा मंच

मेले में वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, बास्केटबॉल और रेसलिंग सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित भी किया जाएगा।विधायक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनकी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।

डॉग शो और विभागीय प्रदर्शनियां बनेंगी आकर्षण

इस वर्ष मेले में डॉग शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विभागीय गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी, जिनके माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

TAGGED: Una District level Piplu fair
Chandrika June 6, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती, हिमकेयर का दायरा बढ़ा
Next Article पंचायती राज चुनाव परिणामों पर भाजपा का दावा, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: रणधीर शर्मा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पंचायती राज चुनाव परिणामों पर भाजपा का दावा, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: रणधीर शर्मा

Ago

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती, हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Ago

चंबा और कुल्लू में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ, कुल्लू में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज

Ago

धर्मशाला पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, जल्द होगा चेयरमैन-वाइस चेयरमैन का चुनाव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?