संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर ब्लॉक के सुलायाली लोहारपुरा पंचायत के गांव देवभराडी में प्राचीन माता देवभराडी में शुक्रवार को माता के दर्शन करने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। माता का यह मंदिर हजारों साल पुराना हैं और पठानिया वंश की कुल देवी का हैं। यहां पर मंदिर के आसपास रहने वाले लोग व देवभराडी युवा मंडल मिलकर पिछले काफी सालों से हवन व भंडारा करवाते आ रहे हैं। इस देवभराडी माता के मंदिर में जो भी सच्चे दिल से मन्नत मांगता है माता रानी उसकी मन्नत पूरी करती हैं।
मंदिर पुजारी सुभाष ने बताया कि यह देवभराडी माता का मंदिर बहुत पुराना हैं। यहां पर काफी सालों से हर साल भंडारा करवाया जाता हैं। यहां आज लोग दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। माता के मंदिर में शीश झुका कर आशिर्वाद पा रहे हैं।
देवभराडी युवा मंडल बलविंदर सिंह जोनू ने कहा कि यहां माता के दर पर काफी सालों से भंडारा करवाया जा रहा हैं। वैसे तो यह भंडारा हर साल 26 जनवरी को हुआ करता था पर किसी कारण यह नहीं हो पाया। यह माता का मंदिर हजारों साल पुराना हैं। यह माता का मंदिर पठानिया वंश की कुल देवी भी हैं। भंडारे में प्रसाद ग्रहण व माता से आशिर्वाद लेने दूर दूर से लोग आ रहे हैं। इस माता के मंदिर में जो भी सच्चे मन से फरियाद करता हैं माता रानी उसकी फरियाद पूरी करती हैं।
