अरविंदर सिंह, हमीरपुर: पूर्व सैनिक कल्याण निदेशालय हमीरपुर के रोजगार बैंक में शुक्रवार से लेकर शनिवार तक विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस साक्षात्कार में प्रदेशभर के पूर्व सैनिक भाग ले रहे हैं। शुक्रवार को प्लांट ऑपरेटर,जूनियर ऑडिटर ,जूनियर ड्राफ्ट्समैन, जूनियर तकनीकी फिटर ,पंप ऑपरेटर ,पेट्रोल पंप अटेंडेंट के पदों के लिए बिलासपुर, चंबा,हमीरपुर,मंडी,सिरमौर जिला के पूर्व सैनिकों को कॉल करके पूर्व सैनिकों को बुलाया गया हैं,जिसमें से 50 के करीब पूर्व सैनिक साक्षात्कार में भाग लेने पहुंचे हैं।
उप क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी रविंद्र कुमार का कहना हैं कि विभिन्न पदों में प्लांट ऑपरेटर,जूनियर ऑडिटर ,जूनियर ड्राफ्ट्समैन, जूनियर तकनीकी फिटर, पंप ऑपरेटर ,पेट्रोल पंप अटेंडेंट के 32 पदों के लिए जिला बाद से पूर्व सैनिकों को बुलाया गया हैं। इसमें से 50 के करीब पूर्व सैनिक साक्षात्कार में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि दस्तावेज चेक करने के बाद पूर्व सैनिकों का पैनल बनाया जाएगा जो पूर्व सैनिक पैनल में आएगा उसका चयन किया जाएगा।
