By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नैना देवी में नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम (Video)
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नैना देवी में नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम (Video)
himachal

नैना देवी में नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम (Video)

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/26 at 3:34 PM
Share

बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों पर अश्विन नवरात्रि आज बड़ी धूमधाम के साथ शुरू हो गए। सुबह की आरती मंत्रोच्चारण के साथ श्री नैना देवी के दरबार मे प्रथम नवरात्रि के उपलक्ष पर माता शैलपुत्री की पूजा की जा रही है। श्री नैना देवी मंदिर को हरियाणा के समाजसेवी संस्था द्वारा रंग बिरंगे फूलों व लाइटों से सजाया गया है । माता के दरबार का यह दृश्य श्रद्धालुओं के मन को मोह लेता है।

पंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली यूपी बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु नवरात्र पूजन के लिए माता के दरबार में पहुंचे हैं। जहां पर नवरात्रा के पावन उपलक्ष पर श्रद्धालुओं ने हवन किया, पूजा-अर्चना की। वहीं पर माता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त करके अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों से जिला प्रशासन मंदिर न्यास के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मंदिर क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस बल तैनात है और श्रद्धालुओं को लाइनों में माता के दरबार दर्शनों के लिए भेजा जा रहा है। मंदिर में कड़ाह प्रसाद नारियल चढ़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

600 पुलिसकर्मी होमगार्ड के जवान तैनात

मेला पुलिस अधिकारी शेर सिंह का कहना है कि नवरात्रों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 600 पुलिसकर्मी होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा मंदिर में एक्स सर्विसमैन फौजी भी तैनात किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को आराम से माता के दर्शन हो सके। नवरात्रों के दौरान असामाजिक तत्व और जेब कतरों को नजर रखने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े।

यहां माता सती के गिरे थे नेत्र 

माता श्री नैना देवी का दरबार जहां माता सती के नेत्र गिरे थे इसलिए इस शक्तिपीठ का नाम श्री नैना देवी जी पड़ा । कहते हैं कि जब माता श्री नैना देवी ने महिषासुर राक्षस का वध किया था, तो उस समय देवी देवताओं ने जय नयने उद्घोष किया था , जिसके चलते भी माता श्री नैना देवी का नाम श्री नैना देवी पड़ा। कहते हैं कि माता के दरबार में चांदी के नेत्र चढ़ाने से श्रद्धालुओं के आंखों की रोशनी ठीक हो जाती है व आंखों से संबंधित रोग नहीं होते । काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में नवरात्र पूजन के लिए पहुंचते हैं और मंदिर प्रशासन के द्वारा भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

admin September 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शूलिनी मदिर में लगा भक्तों का तांता, धनीराम शांडिल ने की पूजा-अर्चना
Next Article परीक्षा केंद्र में अचानक चैकिंग के लिए पहुंची एसडीएम निधि पटेल, लिया जायजा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है : मुख्यमंत्री

Ago

एचपीटीडीसी के आठ होटलों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का बिगुल, धर्मशाला में जोरदार प्रदर्शन

Ago

एचएफआरआई ने इको टास्क फोर्स के जवानों को वन प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया विशेष प्रशिक्षण

Ago

शहर से गांव तक मजबूत होगी पेयजल, सिंचाई और सीवरेज व्यवस्था – मुकेश अग्निहोत्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?