राकेश, ऊना: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से करवाई जा रही परीक्षा के दौरान जिला ऊना के हाई स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में अचानक से एसडीएम ऊना निधि पटेल चैकिंग के लिए पहुंच गई। एसडीएम के पहुंचने से वहां पर मौजूदा स्टाफ़ में भी हड़कप मच गया ।
एसडीएम निधि पटेल ने बताया कि आज ऊना में कई स्कूलों में प्रतियोगी परीक्षाएं चली हुई है जिसको लेकर वह चैकिंग कर रही है ओर देख रही है कि किसी प्रकार की गड़बड़ी तो परीक्षाओं के संचालन को लेकर नहीं हो रही है। एसडीएम निधि पटेल काफी देर सेंटर में रुकी रही। इसके बाद एसडीएम ने जांच के दौरान परीक्षा सेंटर में सब कुछ सही पाया और उसके बाद वह आगे निकल गई।
