विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर चनौर में श्रावण माह की सक्रांति के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका।बता दें कि लक्ष्मी नारायण मंदिर चनौर देहरा विधानसभा में आता हैं। इस मंदिर की अपनी एक महिमा हैं। हजारों सालों पहले यह मंदिर पांडवों की ओर से द्वापर युग में स्थापित किया गया था और यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु नतमस्तक होने आते हैं।
यहां पर लक्ष्मी नारायण भगवान मूर्ति के रूप में विराजमान हैं। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां पर हर दिन चावल का भंडारा ही लगता हैं। जन्माष्टमी के दिन यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। वहीं रविवार को सक्रांति के दिन हिमाचल, पंजाब, दिल्ली के साथ-साथ विदेश में रहने वाले श्रद्धालु भी यहां माथा टेकने पहुंचे। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गई। यह मंदिर मां चिंतपूर्णी के दरबार से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर हैं।
