संजीव महाज, नूरपुर: भाखड़ा बांध प्रबंधन बोर्ड के निर्देशानुसार पौंग बांध से रविवार शाम चार बजे स्पिलवे के माध्यम से पौंग पावर हाउस टरबाइन से 4377 क्यूसिक ओर स्पिलवे के माध्यम से 22300 क्यूसिक पानी छोड़ा गया हैं । पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना प्रशासन को दे दी गई थी ओर शाम को पानी छोड़े जाने के समय जखबड़, रे, बडुखर, टटवाली, मंड इत्यादि इलाकों से लोग पानी छोड़े जाने का दृश्य देखने के लिए ऊंचाई वाले इलाकों में पहुंचे ओर पानी छोड़े जाने का नजारा देखा।
पौंग बांध के ख़तरे के निशान तक जलस्तर के बढ़ने के बाद पानी छोड़ने का यह निर्णय लिया जाता हैं। खतरे के निशान के पास पानी पहुंच जाता हैं तो पानी को छोड़ना शुरू कर दिया जाता हैं। अभी पौंग डैम का पानी खतरे के निशान से 21 फीट दूर हैं लेकिन बारिशों को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर डैम से आज पानी छोड़ा गया हैं।
