सचिन शर्मा, मनाली: पर्यटन नगरी मनाली में नए साल का जश्न शुरू हो गया हैं। इस साल नए साल के जश्न के लिए भारी संख्या में पर्यटकों की भीड़ मनाली में उमड़ी हैं। मनाली के सभी होटल पूरी तरह से पैक हैं। मनाली के माल रोड पर नए साल का जश्न मनाया जा रहा हैं तो वहीं होटलों में भी नए साल के जश्न को लेकर क़ई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। पर्यटक डीजे क़ई धुनों पर मनाली के मॉलरोड पर थिरकते हुए नज़र आ रहे हैं।
वहीं पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए कानून और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर पुलिस और प्रशासन दोनों ने पुख़्ता इंतेज़ाम किए हैं। मनाली में क़ानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 200 के क़रीब पुलिस जवानों को तैनात किया गया हैं। पुलिस अपनी पूरी नजर बनाए हुए हैं और इस बात का ख्याल भी रखा जा रहा हैं कि नए साल के जश्न में किसी तरह का कोई ख़लल ना पड़े।
