मंडी:परी शर्मा- मण्डी के जोनल हॉस्पिटल में स्माइल हिमाचल संस्था द्वारा मरीजो और उनके तीमारदारों को फल मास्क व सैनिटाइजर वितरण किए गए। इसके अलावा अस्पताल स्टाफ को भी फल बांटे गए। संस्था के सदस्यों ने मरीजो के जल्द ठीक होने की कामना की।
स्माइल हिमाचल संस्था के संस्थापक निखिल वालिया ने कहा कि संस्था द्वारा आज जोनल अस्पताल के सभी वार्डो में जाकर मराीजो और उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए इसके अलावा मास्क व सैनिटाइजर भी बांटे। उन्होने कहा कि ना केवल मरीजो बल्कि अस्पताल स्टाफ को भी फल वितरित किए गए है। इसके अलावा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं को लेकर भी बतचीत की गई। निखिल वालिया ने बताया कि संस्था हर जरूरत मंद की मदद के लिए तत्पर है और सभी से आग्रह भी कर रही है कि अगर किसी को आर्थिक या अन्य तरह की मदद चाहिए तो वे संपर्क कर सकते है ताकि उनकी मदद की जा सके।
स्माइल हिमाचल संस्था के संस्थापक निखिल वालिया ने कहा कि नई साल के दूसरे शनिवार को मकर संक्राति के दिन संस्था सेरी मंच के पास एक स्टॉल लगाई जिसमें लोग अपने पुराने कपड़े, खिलौने, किताबे दे सकते है ताकि किसी जरूरत मंद की जरूरत पूरी हो सके।
