ग्राम पंचायत रोड जम्मन में 3 लाख 85 हज़ार की विधायक निधि से निर्मित डहनी-वहला पुली का शिलान्यास मंगलवार को विधायक श्री नयना देवी, पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर नेकिया। वहीं उन्होंने कहा कि डहनी शिव मंदिर पंजाब की तरह से रोड के लिए तीन लाख पचास हज़ार रुपये का और प्रबंध करने का आश्वासन भी ग्रामीणों को दिया।
उन्होंने कहा कि विधायक निधि का उपयोग जनता की मांग पर किया जाता है ओर विकासात्मक कार्यो के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुनियादी तौर पर देखा जाए तो यह जनता का पैसा जनता को समर्पित होता है, विधायक तो जनतंत्र में जनता का प्रतिनिधि मात्र होता है और उसके लिए जनता सर्वोत्तम- सर्वोपरि होती है। इस मौके पर उनके साथ ग्राम पंचायत भाखड़ा के प्रधान प्रभात चंदेल, जिला पार्षद पूजा रानी, प्रधान ग्राम पंचायत रोड जम्मन सुरजीता कुमारी, हजारा सिंह, संदीप संजु, सुरेंद्र कुमार, रवि राणा, बलवान सिंह, रोशन लाल, शेर सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
3 लाख 85 हज़ार की विधायक निधि से डहनी पुली तैयार,राम लाल ठाकुर ने किया शिलान्यास
Leave a comment
Leave a comment
