Chamba,Manjur Pathan-पर्यटन नगरी डलहौजी में वन विभाग चीड़ के जंगलों में खास मुहिम चलाएगा.गर्मियों में अक्सर जंगलो में आगजनी की घटनाए पेश आती हैं. ऐसे में डलहौजी वन विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है.कई ग्रामीण समितियां भी सहयोग में वन विभाग की मदद करेंगी.
आग से निपटने के लिए वन विभाग चीड़ के जंगलों में खास मुहिम चलाएगा. बता दें कि पिछले साल चीड़ की पतियों को हटाया गया था और उन पतियों से चेक डेम बनाए गए थे , विभाग इस बार स्थानीय लोगों की मदद से आग आप काबू पाने के लिए तैयार है , और जंगलों को आग से बचाने के लिए स्कूली बच्चों को भी शामिल किया जाएगा और उनके सहयोग से पौधे भी रोपे जाएंगे ताकि जंगलों को हरा भरा बनाया जा सके ।डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन का कहना है की फायर सीजन को लेकर वन विभाग पूरी तरह से तैयार , हमारा प्रयास होता है की एक जंगल की आग दूसरे जंगल तक ना पहुंच सके , इसके लिए कई स्थानीय समितियां भी सहयोग करती है इसके साथ साथ स्कूली बच्चों को भी इस मुहिम में शामिल किया जाएगा ताकि जंगलों को आग से बचाने के साथ साथ हरा भरा रखा जाए।
