नाहन/देवेन्द्र कुमार– कोरोना के मामलो की आशंका के चलते लोगों को एहतियात बरतने की अपील की गई है। उपायुक्त आर.के. गौतम ने कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि मौसम में बदलाव और सर्दियों के दिनों में खांसी, जुकाम की शिकायते बढ़ जाती हैं । ऐसे में कोरोना के प्रसार के लिए मानव शरीर संवेदनशील हो जाता है।
भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क जरूर लगाए
उपायुक्त ने लोगों से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क पहनने और एक-दूसरे से उचित दूरी रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निजी स्वच्छता बेहद जरूरी है। लोग हर समय हाथों की सफाई रखें और सैनेटाइजर का उपयोग करें। जुकाम अथवा इनफलुएंजा जैसे लक्षण होने पर तुरंत कोविड परीक्षण करवाने की सलाह दी गई है।
गौतम ने कहा कि जिन व्यक्तियों ने कोविड की बूस्टर डोज नहीं लगवाई है, वे एहतियात बूस्टर डोज को तुरंत लगवा लें। कोविड को कंटेन करने के लिए यह बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोग पीने के लिए गर्म पानी का सेवन करें और अपने आप को ठंड से बचाएं।
