संजीव महाजन,नूरपुर: विधानसभा ज्वाली के तहत मनसा माता मंदिर के समीप सोमवार को एक मृत तेदुंआ मिला हैं। इस तरह से तेंदूए का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया हैं और लोग डरे सहमे हुए हैं। जानकारी के अनुसार सुबह कुछ लोगों ने सड़क के किनारे एक तेंदुआ देखा। उसे देखकर लोग सहम गए। बाद में उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग ज्वाली को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पहुंची और देखा कि एक तेंदुआ मृत पड़ा हुआ हैं। वन विभाग की टीम ने तेंदुए का शव कब्जे में ले लिया है ओर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।
इस बारे में वन विभाग ज्वाली के आर. ओ सौरव शर्मा ने बताया की तेंदुए के शव को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उसी से तेदुएं की मौत कैसे हुई उसका खुलासा भी हो पाएगा।
