बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – पूर्व भाजपा सरकार ने दो हजार 392 करोड़ की राशि खर्च कहां पर की है, इसका जबाव भाजपा नेताओं को प्रदेश की जनता को देना चाहिए। अभी तक पूर्व भाजपा सरकार की ओर से खर्च की गई इस राशि को लेकर भाजपा नेता यूटिलाईजेशन सर्टिफिकेट नहीं दे पाए हैं। जिसके चलते इस बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। यह बात पूर्व मंत्री एवं नयनादेवी विस क्षेत्र के पूर्व विधायक रामलाल ठाकुर ने बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
रामलाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता संस्थान बंद करने को लेकर हल्ला कर रहे हैं। लेकिन भाजपा ने विधानसभा चुनावों में लाभ लेने के उदेश्य से बिना बजट, बिना स्टाफ के ही संस्थान खोल दिए। एक पंचायत में पांच-पांच सरकारी स्कूल खोल दिए। हैरानी इस बात की है कि पंचायत भवन में भी कॉलेज शुरू कर दिए गए। उन्होंने सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट की सराहना की।
