By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अदानी समूह-ट्रक ऑपरेटरों के बीच टूटा डेडलॉक, माल-भाड़े को लेकर बनी सहमति
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अदानी समूह-ट्रक ऑपरेटरों के बीच टूटा डेडलॉक, माल-भाड़े को लेकर बनी सहमति
himachalNews

अदानी समूह-ट्रक ऑपरेटरों के बीच टूटा डेडलॉक, माल-भाड़े को लेकर बनी सहमति

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/02/20 at 4:08 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज- 68 दिनों बाद हिमाचल प्रदेश में अडानी समूह और सीमेंट ट्रक ऑपरेटर यूनियन के बीच चल रहा विवाद सुलझ गया है। दोनों पक्षों के बीच लंबे वक्त से बना डेडलॉक टूटा है।

सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई। बैठक में नए मालभाड़े की दरें तय हो चुकी है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने भी नई दरों पर सहमति जाहिर कर दी है। नई दरों के मुताबिक अब सिंगल एक्सेल ट्रक में 10.30 रुपए प्रति क्विंटल प्रति किलोमीटर जबकि मल्टी एक्सल ट्रक में 9.30 रुपए प्रति क्विंटल प्रति किलोमीटर भाड़ा तय किया गया है।

मंगलवार से सीमेंट प्लांट काम करना शुरू करेंगे -CM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार सीमेंट प्लांट बंद होने के पहले दिन से ट्रक ऑपरेटर यूनियन के साथ खड़ी थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया है। माल-भाड़े की नई दरें तय हो चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रक ऑपरेटर यूनियन को जो अन्य परेशानी आ रही है, उस पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। दोनों जिलों के उपायुक्त मामला सुलझाने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि माल भाड़े को लेकर दोनों पक्षों में सहमति बन गई है। ट्रक ऑपरेटर यूनियन की अन्य मांगों पर सरकार विचार करेगी। इसके अलावा हाल ही में हिमाचल प्रदेश का डीजल पर जो तीन रुपए वैट बढ़ोतरी की है, उसका कंपनसेशन देने के बारे में भी सरकार अलग से विचार करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया है कि मंगलवार से ही सीमेंट प्लांट काम करना शुरू कर देंगे।

ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने नई माल भाड़े की दरों पर भरी हामी

दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद के बीच ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बात रखने राम कृष्ण शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने नई माल भाड़े की दरों पर हामी भरी है। उन्होंने कहा कि वे इन रेट को जनरल हाउस में लेकर जाएंगे। इसके बाद माल भाड़े को लेकर सहमति बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार पहले दिन से लगातार ट्रक ऑपरेटर यूनियन के साथ खड़ी नजर आई । सरकार के प्रयासों से ही अडानी समूह के साथ यूनियन का डेड लॉक टूट सका है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी ट्रक ऑपरेटर यूनियन की सभी मांगे पूरी नहीं हुई हैं। आने वाले वक्त में इन मांगों पर के लिए लड़ाई जारी रहेगी।

TAGGED: Shimla meeting on cement issue
Chandrika February 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन स्थल में लगेगी चांदी, जालंधर के श्रद्धालु की ओर से की जा रही भेंट
Next Article ऐतिहासिक धरोहर कालका शिमला रेलवे ट्रेक निर्माण में ब्रिटिश इंजीनियर भी हो गए थे फेल, भारतीय ग्रामीण ने की थी मदद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?