भावना/ चन्द्रिका,शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते आई आपदा ने प्रदेश को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा हैं। सैकड़ो लोगों ने अपनी जान गवांई है और अनेकों ही लोग बेघर हुए हैं। प्रदेश में आई इस आपदा के बीच रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल पहुंचे और उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सिरमौर के साथ ही अन्य क्षेत्रों और राजधानी शिमला में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जे.पी नड्डा ने कहा की प्रदेश में आई इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का विषय नहीं हैं। सरकार को जो भी मदद चाहिए वह उन्हें दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार जो मांग करेगी वह सब मदद उन्हें मिलेगी।
नड्डा ने कहा कि हिमाचल सरकार जो समस्या बताएगी, वे उसका निवारण करेंगे। जब तक हिमाचल प्रदेश में सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ नहीं हो जाती, तब तक केंद्र सरकार सहयोग करती रहेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को यह बात कही हैं ओर हम मिलकर हिमाचल प्रदेश को ताकत देंगे। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान वह राजनीति के पक्ष में नहीं हैं यह राजनीति नहीं बल्कि मानवता का विषय हैं। उन्होंने सभी से अपील की ओर कहा कि इस आपदा की घड़ी में हम सभी एकजुट होकर हिमाचल के हित में कार्य करेंगे और हिमाचल की सेवा करेंगे। उन्होंने माना की आपदा के चलते प्रदेश है में स्थिति बेहद भयानक हो गई हैं। एक और जहां सैकड़ो लोगों इस आपदा में जान गवां चुके हैं तो वहीं सैकड़ो ही लोग बेघर हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल पिछले एक महीने से जिस प्राकृतिक आपदा से गुज़र रहा हैं वह बेहद दुखदायक होने के साथ ही चिंताजनक भी हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में आई आपदा ओर यहां के हालातों पर प्रधानमंत्री बेहद व्यथित और चिंतित हैं। इस स्थिति में केंद्र की ओर से प्रदेश को पूरा सहयोग किया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की तो उनकी बात को पूरी गंभीरता और संजीदगी के साथ सुना गया हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है और केंद्र सरकार अपने स्तर पर हर तरह का संभव सहयोग भी प्रदेश को कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हाल दुखद और चिंता जनक हैं ओर ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसद अपनी बची हुई सांसद निधि को मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करेंगे।
केंद्र ने हिमाचल को दी भरपूर मदद,आज ही जारी हुए हैं 200 करोड़
नड्डा ने कहा कि आपदा के समय केंद्र ने हिमाचल को
हर तरह का संभव सहयोग दिया हैं। उन्होंने केंद्र की ओर से दी गई मदद के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड में आज ही 200 करोड़ अतिरिक्त राहत जारी की गई हैं जो जो प्रदेश सरकार को सोमवार को मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले 10 जुलाई को सरकार ने 180 करोड़ रुपए स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड के तौर पर दिए गए हैं। वहीं इसके बाद 17 जुलाई को 180 करोड़ रुपए की दूसरी किस्त जारी की गई। 7 अगस्त को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और लंबित 315 करोड़ रुपए मांगे। इसमें अगले ही दिन 189 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई। उन्होंने बताया कि अब तक की मदद को देखा जाए और उसमें राज्य के हिस्से को भी मिलाया जाए तो 622 करोड़ की राशि अभी तक प्रदेश को जारी की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आपदा प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की 20 काम कर रही हैं, आईटीबीपी की 2 लोकल कंपनी भी लगातार सेवा दे रही हैं। जरूरत पड़ने पर भारतीय वायु सेना भी अपने 3 हेलीकॉप्टर भी यहां काम पर लगे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नेशनल हाईवे जो तबाह हुए हैं उसके लिए भी आर्थिक सहायता केंद्र सरकार प्रदेश को देगी।
जहां आवश्यकता हैं बताएं सरकार, मिलेगी मदद
जेपी नड्डा ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा घोषित करना या कुछ और घोषित करना मुद्दा नहीं हैं। मुद्दा यह हैं कि आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को जहां जो भी आवश्यकता है उसके बारे में वह केंद्र सरकार को अवगत करवाए उनकी हर एक मांग को पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो राशि प्रदेश सरकार को दी गई हैं उसे खर्च करने के बाद प्रदेश सरकार को कितनी मदद की जरूरत हैं और यह मदद किस कार्य के लिए उन्हें चाहिए यह बताने पर उन्हें और अतिरिक्त मदद केंद्र सरकार से मिली हैं और आगे भी मिलती रहेगी।
