बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश में आई आपदा से नुकसान का जायजा लेने व आपदा प्रभावितों का हाल जानने जहां भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बिलासपुर पहुंचे, वहीं शिवबावड़ी मंदिर शिमला भुस्खलन हा+दसे में अपनी पत्नी व बेटे के साथ जान गवा चुके हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय के गणित विभाग के एचओडी प्रोफेसर पीएल शर्मा के घर उनके छोटे बेटे अरुण से मिलने पहुंचे ।
जेपी नड्डा ने प्रोफेसर पीएल शर्मा की फ़ोटो पर पुष्प चढाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया । जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को अपना घर समझा है और इसी के चलते प्राकृतिक आपदा के इस दौर में पहले और दूसरे चरण में 180 व 181 करोड़ और फिर तीसरे चरण में 315 करोड़ में से 189 करोड़ रुपए देने का काम किया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्रालय द्वारा 200 करोड़ रुपए अतिरिक्त रिलीज किए हैं,उसके लिए जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है । उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार हिमाचल की जनता के साथ है और नियम व मानवीय आधार पर जो कुछ भी बन पड़ेगा केंद्र सरकार हिमाचल की मदद करेगी ।
