Dharamshala, 13 June-आईपीएस अधिकारी संजीव गांधी की मुश्किलें अब और बढ़ती दिख रही हैं, क्योंकि धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला कोर्ट में दायर किया है।पूर्व एसपी संजीव गांधी ने इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत के मामले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक सुधीर शर्मा, पूर्व डीजीपी संजय कुंडू और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। जबकि यह मामला उस समय हाईकोर्ट में विचाराधीन था और सीबीआई जांच की मांग की जा रही थी।
सुधीर शर्मा ने इन आरोपों को झूठा, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि संजीव गांधी ने बिना किसी सबूत के उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की है। “यह एक सोची-समझी साजिश है जिसका उद्देश्य मेरी राजनीतिक साख को नुकसान पहुंचाना है.शर्मा ने कहा कि इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना आचरण किसी भी वरिष्ठ अधिकारी के पद की गरिमा के खिलाफ है और यह न्यायिक प्रक्रिया को भी प्रभावित कर सकता है।उन्होंने साफ किया कि अब इस मामले का जवाब वह कानून के जरिए देंगे। धर्मशाला कोर्ट इस मामले में आगे की सुनवाई करेगा।
