राकेश,ऊना(TSN): दीपावली ओर करवाचौथ के पर्व को लेकर प्रदेश में मिट्टी के दियों की डिमांड बढ़ गई हैं। वहीं ऊना का विपिन कुमार का पूरा परिवार पिछले कई सालों से मिट्टी के दीये अन्य बर्तन बनाने का काम कर अपने परिवार की रोजी-रोटी चला रहे हैं। दीपावली व करवा चौथ के बड़े त्योहार को लेकर विपिन कुमार का पूरा परिवार कई माह पहले ही इसको लेकर काम करना शुरू कर देते हैं।
विपिन कुमार के मुताबिक दिवाली को लेकर दीये व करवा चौथ को लेकर करूओं की डिमांड बहुत ज्यादा होती है ऐसे में उनको पूरे परिवार के साथ मिलकर काम करना पड़ता है क्योंकि डिमांड ज्यादा होने के चलते माल की प्रोडक्शन करने के लिए भी समय ज्यादा लगता हैं। विपिन की मां ने बताया कि चाइनीज आइटम मार्केट में आने के बाद कुछ समय के लिए उनके कारोबार पर असर जरूर देखने को मिला था लेकिन लोगों को समझ आ गया की पूजा अर्चना के लिए मिट्टी के बने दीये बा बर्तन ही सबसे अहम होते हैं इसलिए दीपावली और करवा चौथ को लेकर डिमांड इतनी ज्यादा है की माल की प्रोडक्शन पूरी करना मुश्किल हो रहा हैं।
विपिन ने बताया कि उनका पूरा परिवार इस काम में लगा हुआ है और मिट्टी के बर्तन बनाने से उनके परिवार की रोजी-रोटी काफी अच्छी चल रही हैं। विपिन कुमार बदलते समय के साथ-साथ अपने दीयों को फैंसी लुक भी देकर मार्केट में बेच रहे हैं जिससे उन्हें मन चाहे दाम भी मिल रहे हैं और माल भी हाथों-हाथ बिक रहा हैं।
